फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पहली पत्नी ने आकर हंगामा कर निकाह रुकवाया

पहली पत्नी ने आकर हंगामा कर निकाह रुकवाया

Thu, 06 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
पहली पत्नी ने आकर हंगामा कर निकाह रुकवाया
दूल्हा सहित बरातियों को बंधक बनाया
विज्ञापन

पहली पत्नी ने आकर हंगामा कर निकाह रुकवाया
मीरापुर। गांव कैथोड़ा में निकाह करने आए युवक की पहली पत्नी ने अपने बच्चे सहित गांव आकर हंगामा किया और निकाह में बाधा डाल दी। इस अप्रत्याशित बाधा को देख लड़की पक्ष ने बरातियों को बंधक बना लिया। देर रात तक फैसले के प्रयास जारी थे।

मेरठ के मोहल्ला कांशीराम निवासी अकबर का पुत्र अरशद बुधवार को मीरापुर के गांव कैथोड़ा में दूसरा निकाह करने के लिए आया था। यह जानकारी मिलते ही अरशद की पहली पत्नी अपने बच्चे सहित गांव आ गई और उसने हंगामा कर निकाह रुकवा दिया। काफी गहमागहमी के दौरान निकाह करने आए दूल्हा और उसके परिजनों को लड़की पक्ष वालों ने बंधक बना लिया। लोगों ने दूल्हे से पूर्व विवाह समाप्त होने के प्रमाण मांगे। इस पर उसने पूर्व पत्नी से हुए फैसले के कागज दिखाए तो मामला ठंडा पडा। बताया गया कि हंगामा करने वाली महिला मौका देखकर वहां से खिसक गई। मामले को शांत करने के लिए देर रात तक कैथोड़ा, मीरापुर और निकाह करने आए पक्ष के लोगों के बीच फैसले के लिए वार्ता जारी थी। उधर, इस संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed