फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खदान में साझेदारी का झांसा देकर 1.31 करोड़ ठगे

खदान में साझेदारी का झांसा देकर 1.31 करोड़ ठगे

Fri, 10 May 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
खदान में साझेदारी का झांसा देकर 1.31 करोड़ ठगे
मुजफ्फरनगर। शहर निवासी महिला समेत तीन लोगों को गाजियाबाद के एक शातिर ने रेत खदान के ठेके में साझेदारी का झांसा देकर 1.31 करोड़ रुपये हड़प लिए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के केशवपुरी निवासी रॉबिन ने तहरीर देकर बताया कि उसकी आवास विकास कॉलोनी निवासी मोनिका पत्नी विकास बालियान व सिसौली निवासी शौकीन आलम के साथ साझेदारी फर्म है। पीड़ित का कहना है कि एक साल पूर्व गाजियाबाद स्थित मैसर्स विपुल एंटरप्राइजेज नामक फर्म के ऑनर विपुल त्यागी ने उन्हें जिला बांदा में रेत खदान का ठेका मिलने और उसमें साझेदारी करने का ऑफर दिया था। तीनों साझीदारों के सहमत होने के बाद उन्होंने विपुल त्यागी के साथ उक्त रेत खदान के ठेके में शामिल होने की सहमति जताते हुए इस बाबत डीड भी बनवा ली। आरोप है कि इसके बाद एक जून 2018 के बाद करीब पांच महीने में विपुल त्यागी ने उनसे रेत खदान ठेके में खर्च के लिए कुल 1.31 करोड़ रुपये ले लिए। इसके बाद कई माह बाद जब रॉबिन पक्ष ने विपुल त्यागी से खदान ठेके में हुए प्रॉफिट में अपना हिस्सा मांगा तो वह आनाकानी करने लगा। इस पर उसे 20 जनवरी 2019 को मुजफ्फरनगर बुलाया गया, जहां वार्ता के दौरान विपुल त्यागी ने न केवल प्रॉफिट बल्कि तीनों साझीदारों की मूल रकम 1.31 करोड़ रुपये भी लौटाने से इंकार कर दिए। अब आरोपी द्वारा पीड़ितों को रुपये मांगने पर धमकियां दी जा रहीं हैं। पीड़ितों ने एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed