फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नहर से युवती का शव बरामद, शनाख्त नहीं

नहर से युवती का शव बरामद, शनाख्त नहीं

Sat, 06 Apr 2019 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
नहर से युवती का शव बरामद, शनाख्त नहीं
चरथावल। कस्बे के निकट बह रही नहर में शुक्रवार की सुबह महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी शनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक शव करीब दो दिन पुरान है, जो पीछे से बहकर आया है। चेहरे पर चोट के निशान भी मिले है।
विज्ञापन

कस्बे के निकट थानाभवन मार्ग स्थित नहर में शुक्रवार की सुबह एक महिला का शव बहता दिखा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को किसी तरह पानी से बाहर निकालकर उसकी शनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर चरथावल राजीव कुमार ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 28 वर्ष है। शव करीब दो दिन पुराना है। प्रथम दृष्टया जांच में मौत पानी में डूबने से प्रतीत हो रही है। महिला के बाएं हाथ पर आरती देवी व दाहिने हाथ पर ओम गुदा हुआ है। उसके चेहरे पर नाक के निकट हल्की चोट का निशान है। वहीं, एक पैर के अंगूठे में काला धागा भी बंधा हुआ है। महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उसकी मौत के कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed