{"_id":"5c8feebbbdec2214367b71c8","slug":"21552936635-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपा रोड पर युवक से मोबाइल छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोपा रोड पर युवक से मोबाइल छीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक से मोबाइल छीना
मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला लद्दावाला निवासी सौरभ दवा सप्लाई का काम करता है। सोमवार सुबह वह शहर के भोपा रोड स्थित एसडी मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित मेडिकल स्टोर से भुगतान लेकर साइकिल से लौट रहा था। भोपा रोड पर श्रीराम स्वीट्स के निकट किसी की कॉल आने पर वह सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल पर बात करने लगा। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और सौरभ का महंगा मोबाइल छीनकर उसे धक्का देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने युवकों का पीछा भी किया, लेकिन वे गलियों में घुसकर फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
रामपुरी में दो पक्ष भिड़े
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में युवती से बदसलूकी व छेड़छाड़ को लेकर हुई कहासुनी के बाद रविवार शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से केशव व दीपक और दूसरे पक्ष से सोनू, अमन व मोहित को हिरासत में ले लिया। सभी आरोपियों का मेडिकल कराते हुए उनका सोमवार सुबह शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
दो ट्रांसफार्मर से सामान व तेल चोरी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ क्षेत्र से बदमाशों ने तीन दिन पूर्व दो बिजली के ट्रांसफॉर्मर नीचे गिराकर उनसे कीमती सामान व तेल चोरी कर लिया। अगले दिन ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर से तेल व सामान चोरी देख पुलिस को सूचना दी। मामले में गांधी कॉलोनी निवासी तरुण गर्ग ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।