फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अंसारी रोड पर बैटरी की दुकान में चोरी

अंसारी रोड पर बैटरी की दुकान में चोरी

Tue, 19 Feb 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
अंसारी रोड पर बैटरी की दुकान में चोरी
अंसारी रोड पर बैटरी की दुकान में चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंसारी रोड पर गोयल बैटरी नाम से दुकान है। मंगलवार दोपहर मार्केट में साप्ताहिक बंदी होने के चलते दुकान में सफाई कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक युवक दुकानदार की नजर बचाकर भीतर घुस गया और वहां से नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात को अंजाम देने वाला युवक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित दुकानदार से घटना की जानकारी लेते हुए सीसीटीवी फुटेज हासिल की। फुटेज के आधार पर आरोपी को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलवामा हमले के विरोध में महिलाओं ने निकाला जुलूस
मीरापुर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीदों के बलिदान को नमन करने और पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग को लेकर कस्बे में महिलाओं ने जुलूस निकाला। मंगलवार को निकाला गया जुलूस वैश्य धर्मशाला से शुरू होकर मेन मार्केट से होते हुए थाने के सामने पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान जुलूस में शामिल महिलाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए केंद्र सरकार से पाकिस्तान व आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। अनीता शर्मा, मधुलिका शर्मा, अन्नू शर्मा, मुक्ता, स्वाति, शिवानी, सोनम व वदंना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


धूमधाम से मनाई संत रविदास जयंती
मीरापुर। संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। गांव संभलहेड़ा में पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा बैंड-बाजों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में अनेक महापुरुषों के साथ धार्मिक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर अनार सिंह, सतीश कुमार, धर्मेंद्र, सुक्खे सिंह, कलीराम, नरेंद्र कुमार, संतराम, हरीदास व नंदकिशोर का सहयोग रहा। उधर, गांव बलीपुरा व चुड़ियाला में भी संत रविदास की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed