{"_id":"5c38e83cbdec22733b51b449","slug":"21547233340-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में दो भाइयों ने होमगार्ड को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल में दो भाइयों ने होमगार्ड को पीटा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में बाइक पार्किंग में खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में महमूदनगर के दो भाइयों ने होमगार्ड की पिटाई कर दी। बीचबचाव करने पहुंचे अस्पताल कर्मियों से भी हाथापाई की गई, जिससे हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजने के निर्देश दिए हैं।
महमूदनगर निवासी अम्मार हैदर व यावर अहमद की भाभी जिला महिला अस्पताल में भर्ती है। दोनों भाई शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे मां के साथ बाइक पर भाभी से मिलने गए थे। जिला अस्पताल में मौजूद होमगार्ड ने उन्हें बाइक पार्किंग में लगाने को कहा। दोनों भाई इससे इंकार कर बाइक आगे ले जाने पर अड़े रहे। विवाद बढ़ा तो दोनों भाइयों ने होमगार्ड से डंडा छीनकर उसी से होमगार्ड की पिटाई कर दी। यह देख अस्पताल कर्मी मौके पर पहुंचे और होमगार्ड को बचाने का प्रयास किया तो दोनों भाइयों ने उनके साथ भी हाथापाई की। घटना से जिला अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित होमगार्ड का मेडिकल कराया गया। उसने दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पूरी वारदात जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है, जिसकी फुटेज लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने थाना पुलिस को दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजने के निर्देश दिए हैं।