{"_id":"5c0ab7c4bdec2241427bc121","slug":"21544206276-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती संदिग्ध हालात में लापता, तहरीर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती संदिग्ध हालात में लापता, तहरीर दी
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव मांडी निवासी युवक ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन शहर के भोपा रोड पर कोचिंग कर रही है। पीड़ित के अनुसार, बृहस्पतिवार को वह रोजाना की भांति कोचिंग लेने आई थी, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन युवती का कहीं सुराग नहीं लगा। उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। पीड़ित ने बहन के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
जिम में महिला की चेन गायब, तहरीर दी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गोलोक धाम निवासी कनिका ने तहरीर देकर बताया कि वह गांधी वाटिका के निकट स्थित एक ऐरोबिक सेंटर पर एक्साइज करने जाती थी। शुक्रवार सुबह भी वह व्यायाम करने गई थी। आरोप है कि जिम की महिला ट्रेनर ने उसे एक कक्ष में ले जाकर करीब आधा घंटे तक उसे अकेले में ट्रेनिंग कराई। इसी दौरान उसके गले से करीब दो तोले की सोने की चेन गायब हो गई। इस बाबत उसने जिम ट्रेनर से पूछा, लेकिन उसने चेन की जानकारी होने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से जिम ट्रेनर से पूछताछ कर चेन बरामद कराने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।