{"_id":"6af9fe09b879a6cc780459b4","slug":"a-driver-turned-his-car-around-and-tried-to-flee-from-a-police-checkpoint-after-being-pursued-and-caught-13-crates-of-beer-were-discovered-narnol-news-c-203-1-mgh1004-131813-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नाकाबंदी पर कार मोड़कर भागने लगा चालक, पीछा कर पकड़ा तो मिलीं बीयर की 13 पेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नाकाबंदी पर कार मोड़कर भागने लगा चालक, पीछा कर पकड़ा तो मिलीं बीयर की 13 पेटियां
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- अवैध शराब के साथ आरोपी कनीना पुलिस की गिरफ्त में-- स्रोत- पुलिस
कनीना। गांव कोटिया के बस स्टैंड के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से बीयर की 13 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने कार और बीयर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ थाना शहर कनीना में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी डॉ. कविता ने बताया कि 14 नवंबर को पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कारोली की ओर से एक सफेद कार में अवैध रूप से शराब लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कोटिया बस स्टैंड के पास नाकाबंदी कर दी।
कुछ देर बाद कारोली-कोसली रोड की ओर से एक सफेद कार आती दिखाई दी। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने कार गाहड़ा रोड की ओर मोड़ दी। पुलिस टीम ने पीछा कर कुछ दूरी पर कार को रुकवा लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में चालक ने अपना नाम सुनील निवासी गांव भुरजट, थाना सदर महेंद्रगढ़ बताया। कार की तलाशी लेने पर उसमें बीयर की 13 पेटियां मिलीं। चालक बीयर ले जाने से संबंधित कोई लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका। पुलिस ने बीयर के नमूने लेकर कार और बीयर को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।