{"_id":"5bdf48fdbdec226975789444","slug":"21541359869-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या नहीं गर्भपात कराने में गई थी आसमीन की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या नहीं गर्भपात कराने में गई थी आसमीन की जान
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांव कुतुबपुर में करीब डेढ़ माह पूर्व हुई आसमीन की हत्या का मामला जांच में विवाहेतर संबंध से जुड़ा पाया गया है। जिस बेटी ने उसकी हत्या के आरोप में अपने देवर समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उसी के जेठ से महिला के विवाहेतर संबंध थे। बेटी के जेठ से संबंधों के चलते वह गर्भवती हो गई थी, जिसके चलते लोकलाज के डर से अप्रशिक्षित दाई से गर्भपात कराते समय उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में रविवार दोपहर प्रेेसवार्ता करते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि विगत 18 सितंबर को मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी आसमीन पत्नी उम्मेद अली की लाश गांव के बाहर मिली थी। आसमीन की बेटी कौसर ने मां की हत्या का आरोप लगाते हुए अपने देवर शकील के साथ ही इस्लाम व अकरम निवासीगण कुतुबपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान उक्त तीनों नामजद आरोपी बेकसूर पाए गए। जांच में सामने आया कि आसमीन के उसकी बेटी कौसर के जेठ बुढ़ाना के गांव दभेड़ी निवासी हुसैन पुत्र जुल्फिकार से विवाहेतर संबंध थे। इन संबंधों के चलते महिला गर्भवती हो गई। लोकलाज के डर से उसने प्रेमी के साथ मिलकर गर्भपात कराने का निर्णय लिया।
17 सितंबर को प्रेमी हुसैन महिला को अपनी कार से एक अप्रशिक्षित दाई के पास ले गया। जहां महिला को कोई दवा दे दी, जिससे उसे ब्लीडिंग शुरू हो गई। अत्यधिक खून बहने के कारण आसमीन की मौत हो गई। हुसैन ने खुद को फंसने से बचाने के लिए आसमीन की लाश को गांव के बाहर लाकर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी हुसैन को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। उधर, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी जेठ हुसैन को गिरफ्तार कर लाश फेंकने में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है। जिस दाई की दवा से महिला की मौत हुई, उसकी भी तलाश की जा रही है।