{"_id":"5ba92d55867a557ea82f6020","slug":"21537813845-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जड़ौदा में दो समुदायों के पक्षों में मारपीट, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जड़ौदा में दो समुदायों के पक्षों में मारपीट, दो घायल
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जड़ौदा में दो समुदायों में मारपीट, दो घायल
मंसूरपुर। गांव जड़ौदा में साइड नहीं देने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में तनातनी बनी हुई है।
बेगराजपुर पुलिस चौकी प्रभारी सुनील नागर के अनुसार गांव जड़ौदा निवासी गय्यूर सोमवार को दोपहर के समय गांव में बुग्गी लेकर जा रहा था। इसी दौरान गांव के रवि व सचिन बाइक पर आए तथा साइड देने को लेकर उनकी गय्यूर से मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से रवि व गय्यूर घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।