{"_id":"5ba3f68c867a557f6917f741","slug":"21537472140-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की वीडियो बनाने के विवाद में संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की वीडियो बनाने के विवाद में संघर्ष
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की वीडियो बनाने के विवाद में संघर्ष
मोरना। महिला की वीडियो युवक द्वारा बनाने को लेकर दो पक्षों में ठन गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। हमले में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है।
भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला नई बस्ती में बृहस्पतिवार की सुबह हुई मारपीट की घटना से भगदड़ मच गई। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए तथा दो पक्षों के बीच भारी तनाव उत्पन्न हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। नई बस्ती निवासी डा. सुभाष पुत्र रिडक़ू प्रजापति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी मोनू पुत्र चमन उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। बुधवार की सुबह चमन व सुभाष के बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह मोनू व उसका भाई अर्जुन, मां रोशन व सीमा पत्नी मोनू हाथों में लाठी, डंडे व धारदार हथियारों से लैस होकर उसके मकान में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने घर के अंदर मौजूद डा. सुभाष व राजकुमार पुत्र रिडक़ू, बाला देवी पत्नी रिडक़ू, रविश पुत्र सुभाष को हमला करके घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने भोपा पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग है। थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं, आरोपी पक्ष ने पीड़ित पक्ष के युवक पर महिला की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है।