{"_id":"5b7b0bd342c792466b4611c6","slug":"21534790611-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चोरी की सूचना से हड़कंप, चूहापुर से मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु चोरी की सूचना से हड़कंप, चूहापुर से मिले
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पशुओं को बरामद किया
मीरापुर। रामराज थाना क्षेत्र के गांव अहमदवाला निवासी पशु पालक शक्ति सिंह सोमवार सुबह अपनी 35 भैंसों को चराने के लिए खादर क्षेत्र के जंगल में ले गया था। वहां रोजाना की भांति वह भैंसों को खुले जंगल में छोड़कर पेड़ के नीचे बैठकर अपने साथी से बात करने लगा। इसी दौरान सभी भैंसें गंगा पार कर गांव चूहापुर के जंगल में पहुंच गईं। कुछ देर बाद शक्ति सिंह ने भैंसों को देखा तो सभी गायब थे। यह देख शक्ति सिंह के होश उड़ गए और उसने क्षेत्र में भागदौड़ की, लेकिन कहीं भी उसकी भैंसें नहीं मिलीं। इससे हड़बड़ाए पशु पालक ने पुलिस कंट्रोल रूम को पशु चोरी की सूचना दी। पुलिस ने सभी पशुओं को गांव चूहापुर के जंगल से सकुशल बरामद कर लिया गया, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
घर में घुसकर घोड़ी चोरी
मीरापुर। मोहल्ला मुश्तर्क की मुंतजिर कॉलोनी निवासी नौशाद ने तहरीर देकर बताया कि रविवार रात दो लोगों ने उसके घर में घुसकर घोड़ी चोरी कर ली। इसके बाद आरोपी घोड़ी को किसी वाहन में लादकर फरार हो गए।
नहीं होगा प्रतिबंधित पशुओं का कटान
मीरापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ईद-उल-अजहा पर गोवंश व प्रतिबंधित पशुओं के कटान पर रोक को लेकर दिए निर्देशों के अनुपालन में एसडीएम जानसठ विजय कुमार ने एसओ मनोज चौधरी के साथ कई गांवों में मीटिंग कर लोगों को शासनादेश का पालन करने के निर्देश दिए। गांव सिकंदरपुर, तुल्हेड़ी व खेड़ीसराय में हुई बैठकों में अफसरों ने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि यदि कहीं भी गोवंश या प्रतिबंधित पशु कटान की सूचना मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।