फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बधाई कलां प्रधान की ताई की संदिग्ध मौत

बधाई कलां प्रधान की ताई की संदिग्ध मौत

Wed, 11 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बधाई कलां प्रधान की ताई की संदिग्ध मौत
चरथावल। बधाई कलां गांव में प्रधान की ताई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों से गांव पहुंचकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

गांव के पूर्व प्रधान सुक्रमपाल की पत्नी और मौजूदा प्रधान सचिन की ताई अनीता (48) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह करीब छह बजे दूधवाला दूध देने के लिए आवाज लगा रहा था, तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। उस दौरान अनीता का सौतेला पुत्र राजीव और उसकी पुत्रवधू चारा काट रहे थे। दूधवाले द्वारा कई आवाज के बाद उन्होंने मॉ के कमरे में जाकर देखा, तो बेसुध हालत में चारपाई पर पड़ी थी। उन्होंने आसपास की महिलाओं को बुलाया और उनको हिलाकर देखा, तो मौत हो चुकी थी। मृतका के सौतेले पुत्र ने अपनी बहन को सूचना दी। वह मेरठ से तत्काल गांव पहुंच गई। लड़की ने डायल 100 पुलिस को घटना की बाबत बताया। उसके बाद थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी भी महिला कांस्टेबल लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस के सामने मृतका के परिवार के दर्जनों लोग शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव किनौनी से बधाई आ गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस पूछताछ के लिए उसके पुत्र को थाने ले आई। पंचनामा भरने के बाद पुलिस के साथ मृतका के परिजन खुद पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को मोर्चरी लेकर गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ कराने लिए कहा गया है, ताकि मौत के कारणों का मालूम चल सकें। महिला के परिजन प्रापर्टी के विवाद में हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शाम तक कोई तहरीर नहीं आई थी। तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जेई से अभद्रता करने का आरोपी गिरफ्तार
चरथावल। विद्युत निगम के जेई के साथ अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने कुटेसरा निवासी रजत त्यागी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पिछले महीने 22 जून को गांव में चेकिंग के दौरान निगम के जेई और कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed