{"_id":"6af1e7b0afde68aadf0961d7","slug":"explosion-occurs-while-pounding-potash-and-sulfur-in-a-mortar-three-children-critically-injured-grnoida-news-c-23-1-lko1064-111597-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इमामदस्ते में पोटाश-गंधक कूटते ही हुआ विस्फोट, तीन बच्चे गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इमामदस्ते में पोटाश-गंधक कूटते ही हुआ विस्फोट, तीन बच्चे गंभीर
विज्ञापन
- छोटी दिवाली पर पटाखे की नाल चलाने के लिए घर में लाए गए थे, एक ही हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। छोटी दिवाली पर पटाखे की नाल चलाने के लिए घर में रखे पोटाश और गंधक को कूटना तीन बच्चों के लिए खतरनाक साबित हुआ। जारचा कोतवाली क्षेत्र के छायंसा गांव में पोटाश और गंधक को इमामदस्ते में कूटने के दौरान जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में चचेरे ओम (7), आदित्य (11) और युवान (4) गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें से युवान की हालत गंभीर होने पर उसे नोएडा के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो अन्य को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, छायंसा गांव निवासी हुकुम सिंह के परिवार में छोटी दिवाली से एक दिन पहले पटाखे की नाल चलाने के लिए पोटाश और गंधक लाकर रखे गए थे। घर में मौजूद उनके तीनों पोतों को इसकी जानकारी हो गई। छोटी दिवाली के दिन तीनों बच्चे दोनों पदार्थ लेकर इमामदस्ते में कूटने लगे। इसी दौरान अचानक तेज धमाका हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके से घर में अफरातफरी मच गई। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल दादरी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए नोएडा और दिल्ली के अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। जारचा कोतवाली प्रभारी कैलाश नाथ ने बताया कि ग्रामीणों ने घटना की सूचना जारचा पुलिस को दी है। मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि पोटाश कहां से खरीदा गया था।
पोटाश और गंधक का मिश्रण बेहद खतरनाक
गंधक (सल्फर) और पोटाश (पोटेशियम क्लोरेट) को एक साथ मिलाना और पीसना बेहद खतरनाक हो सकता है। इनके मिश्रण में घर्षण, दबाव या हल्की चिंगारी से भी अचानक आग लगने या विस्फोट होने का खतरा रहता है। ऐसे हादसों में गंभीर जलने, हाथ-पैर में चोट और आंखों को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। इसलिए इन पदार्थों को घर में रखना, मिलाना या बच्चों की पहुंच में छोड़ना बेहद जोखिम भरा है। पटाखों के लिए ऐसे मिश्रण तैयार करने का प्रयास बिल्कुल नहीं करना चाहिए।