{"_id":"6af1ea8e7676b227b703a263","slug":"electric-current-surges-into-a-sugarcane-laden-truck-two-youths-on-a-motorcycle-suffer-burns-one-dies-meerut-news-c-73-1-mct1008-109370-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गन्ना लदे ट्रक में उतरा करंट, बाइक सवार दो युवक झुलसे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गन्ना लदे ट्रक में उतरा करंट, बाइक सवार दो युवक झुलसे, एक की मौत
विज्ञापन
ओवरलोड गन्ना ट्रक बन रहे हादसों का सबब, जिम्मेदार बेखबर
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग-बपारसी रोड पर गन्ना से भरा ओवरलोड ट्रक विद्युत एचटी लाइन से टकरा गया। जिस कारण ट्रक में करंट उतर गया। इसी बीच पास से गुजर रहे बाइक सवार युवक फरदीन (22) पुत्र खालिद व मुजीब निवासी कस्बा हर्रा चपेट में आ गए। करंट लगने से फरदीन की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने ऊर्जा निगम को फोन कर बिजली बंद कराई। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब दस बजे एक शुगर मिल का ट्रक गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना लोड करके चला। जैसे ही वह पांचली बुजुर्ग-बपारसी संपर्क मार्ग पर पहुंचा तो गन्ना ओवर लोड होने के कारण ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से टकरा गया। जिस कारण पूरे ट्रक में करंट उतर गया। इसी बीच बाइक पर सवार होकर फरदीन व मुजीब करनाल हाईवे की ओर जा रहे थे। जैसे ही बाइक लेकर वह ट्रक के पास से गुजरे तो फरदीन का हाथ ट्रक से टच हो गया। जिस कारण बाइक पर सवार दोनों युवक भी करंट की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से फोन कर विद्युत आपूर्ति का बंद कराया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची सरूरपुर थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से दोनों की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया है। जहां इलाज के दौरान फरदीन की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को दफना दिया।
विज्ञापन
सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने पोस्टमार्टम के लिए इन्कार कर दिया गया है। अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- --
आठ साल पहले पिता का साया उठा, अब जवान बेटे की मौत ने परिवार को तोड़ा
आठ साल पहले पिता का निधन हो गया था। परिवार ने किसी तरह उस दुख को सहन किया, लेकिन रविवार को 22 वर्षीय फरदीन की मौत ने परिवार को फिर कभी न भरने वाला जख्म दे दिया। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घर में मातम छा गया और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। फरदीन सात भाइयों में चौथे नंबर पर था। उसकी पांच बहनें भी हैं। करीब आठ साल पहले पिता खालिद का निधन हो चुका था। जिस बेटे को परिवार के लोग हंसते-खेलते घर लौटने का इंतजार कर रहे थे। उसकी मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया। परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
-- -- -- -- -