फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मढकांमपुर में जांच टीम के जाने पर हंगामा व हाथापाई

मढकांमपुर में जांच टीम के जाने पर हंगामा व हाथापाई

Tue, 26 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
मढकांमपुर में जांच टीम के जाने पर हंगामा व हाथापाई
मढ़कमनीपुर में शिकायतकर्ता के साथ हाथापाई
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव मढ़कमनीपुर में प्रधान की ओर से गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच करने पहुंची टीम के चले जाने के बाद प्रधान पक्ष के लोगों ने शिकायतकर्ता के साथ हाथापाई कर दी। इसको लेकर दोनों पक्षों के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। राजपूत उत्थान संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर श्रीकांत तोमर ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया।

मढकनीपुर के ग्रामीण प्रताप ने प्रधान की ओर से गांव में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने तथा सरकारी धन को हड़पने की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजपूत उत्थान संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर श्रीकांत तोमर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जांच पड़ताल कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार अमित कुमार को पिछले मंगलवार को शिकायती पत्र दिया था। उस वक्त तहसीलदार ने जिला समाज कल्याण अधिकारी कासिम को जांच सौंपी थी। सोमवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी कासिम, ग्राम सचिव राजबीर व जेई आदि टीम के साथ गांव में विकास कार्यों की जांच पड़ताल करने पहुंचे। टीम ने दोनों पक्षों को सुनकर विकास कार्यों की जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल करने के बाद टीम गांव से लौट गई। आरोप है कि टीम के गांव से लौटते ही प्रधान व उसके भाइयों ने शिकायतकर्ता प्रताप के साथ हाथापाई कर दी, जिसको लेकर गांव में दोनों पक्षों के आमने सामने आ गए। इसको लेकर गांव में हंगामा खड़ा हो गया। संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर श्रीकांत तोमर ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed