फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सब्जी मण्डी में तीन दुकानों में चोरी

सब्जी मण्डी में तीन दुकानों में चोरी

Sat, 16 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
सब्जी मण्डी में तीन दुकानों में चोरी
बुढ़ाना।
विज्ञापन

कस्बे में बृहस्पतिवार रात चोरों ने सब्जी मंडी में आढ़तियों की दुकानों के ताले तोड् डाले। चोरों ने महेंद्र की दुकान के अंदर से सेफ का ताला तोड़कर 20 हजार की नकदी, एलसीडी, बैटरा, इंवर्टर और छत पर रखी सौर ऊर्जा की दो प्लेट चुरा ली। इसके बाद चोरों ने भूरा की दुकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने यहां से भी सौर ऊर्जा की प्लेटों सहित अन्य सामान चुरा लिया। चोरो ने फिर अंकित आढ़ती की दुकान से बैटरा, इंवर्टर व सौर ऊर्जा की प्लेट चुरा ली। चोरी गए सामान की कीमत आढ़तियों ने करीब दो लाख रुपये बताई है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। उधर, बुढ़ाना में विज्ञाना गांव के स्कूल के पास आपस में मारपीट कर झगड़ रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पकडे़ गए युवक जोनू व जगन सहारनपुर जनपद के देवबंद के रहने वाले हैं। किसी लड़की से शादी करने को लेकर ये दोनों आपस में झगड् रहे थे। गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed