{"_id":"5b09ae974f1c1bf26e8b4b55","slug":"21527361175-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलैंडर से आग लगी, बस्ती में मची भगदड़, छप्पर जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस सिलैंडर से आग लगी, बस्ती में मची भगदड़, छप्पर जला
Updated Sun, 27 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस सिलेंडर से आग लगी, बस्ती
भोपा। गैस सिलेंडर में आग लगने से बस्ती में भगदड़ मचने के साथ ही चाऊमीन कारीगर की ठेली और छप्पर जल कर राख हो गया। पेट्रोल पंप से आग बुझाने का यंत्र लाकर आग पर काबू पाया गया।
क्षेत्र के गांव यूसुफपुर की नई बस्ती में बाबू प्रजापति के मकान में कर्ण पुत्र सोमी खुड्डा किराए पर रहता है। शनिवार शाम कर्ण की पत्नी सोनी खाना बना रही थी, तभी अचानक छप्पर में आग लग गई। पास में रखा गैस सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरी तरह भभक उठने से लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने पेट्रोल पंप से आग बुझाने का यंत्र ले जाकर सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद छप्पर आदि में लगी आग को भी बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक वह पूरी तरह जल चुका था। आग बुझाने में पुलिस, पेट्रोल पंप कर्मचारी भोला सहित कई लोगों का प्रयास रहा। पीड़ित गांव में चाऊमीन की रेहड़ी लगा कर अपने परिवार का पालन करता है। ग्रामीणो ने मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है।