फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किशोरी से अश्लील हरकत करने वाले दुकानदार को दबोच पुलिस को सौंपा

किशोरी से अश्लील हरकत करने वाले दुकानदार को दबोच पुलिस को सौंपा

Tue, 01 May 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से अश्लील हरकत करने वाले दुकानदार को दबोच पुलिस को सौंपा
दुकानदार ने किशोरी से छेड़छाड़ की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में दुकान पर सामान लेने गई किशोरी के साथ दुकानदार ने छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और धुनाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की किशोरी सोमवार शाम को सामान लेने के लिए बंजारान मोहल्ले में एक दुकान पर गई थी। आरोप है कि दुकानदार ने सामान देने के बहाने किशोरी को दुकान के अंदर बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत की। किशोरी ने शोर मचाया। इसी दौरान किशोरी के घर न आने पर उसकी बड़ी बहन दुकान पर आ गई। किशोरी का शोर सुन कर बहन दुकान के अंदर गई तथा दुकानदार को पकड़ कर शोर मचा दिया। लोग एकत्र हो गए तथा आरोपी की धुनाई कर दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में पीड़ित पक्ष की ओर से आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed