फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दलित महिला आत्महत्या प्रकरण

दलित महिला आत्महत्या प्रकरण

Tue, 17 Apr 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
दलित महिला आत्महत्या प्रकरण
बसपा और सपा नेताओं ने ढांढस बंधाया
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।
तहसील क्षेत्र के गांव निवासी दलित महिला की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृत महिला के घर बसपा और सपा नेताओं ने उसके पति से उसकी आपबीती सुनीं। बसपा और सपा नेताओं ने फुगाना पुलिस की कार्यशैली की आलोचना की। बसपा व सपा नेताओं ने मृत महिला के पति को आश्वासन दिया की दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। इस घटना के संबंध में लखनऊ में उच्चाधिकारियों से मिलकर उनके समक्ष उठाया जाएगा।

तहसील क्षेत्र के गांव निवासी दलित महिला के साथ फुगाना पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज नही की थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय महिला के पति व बेटे को हवालात में बंद कर दिया था। फुगाना पुलिस की प्रताड़ना से परेशान दलित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में फुगाना थाना पुलिस के प्रति जबरदस्त रोष है। घटना से क्षुब्ध बसपा के पूर्व सांसद राजपाल सैनी ,पूर्व एमएलसी अरविंद कुमार ,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रेमचंद गौतम आदि नेता मृतका के घर पहुंचे। बसपा नेताओं ने घटना को लेकर गहरा शोक जताया। मृतका के पति से घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद आश्वासन देते हुए कहा कि इस घटना में दोषी फुगाना थाने का स्टाफ हो या अन्य ग्रामीण कोई बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि घटना की जांच करने वाले सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव पर दबाव बनाकर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। इस मौके पर बसपा नेता श्याम लाल प्रजापति, सुभाष जाटव, निर्मल दास, संजय वाल्मीकि सहित कई नेता मौजूद रहे। दूसरी ओर, सपा नेता अतुल प्रधान भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचें। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए मदद करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि महिला की आत्महत्या के लिए पुलिस की भ्रष्ट कार्यप्रणाली जिम्मेदार है। इस मौके पर हाजी जमशेद, आदिल ,राशिद, वसीम सहित कई सपा नेता मौजूद रहे। घटना के संबंध में जांच अधिकारी सीओ हरिराम यादव का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed