फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सतेंद्र के आदमी हैं, कपड़े चाहिए, लोगों ने धुना

सतेंद्र के आदमी हैं, कपड़े चाहिए, लोगों ने धुना

Sat, 17 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सतेंद्र के आदमी हैं, कपड़े  चाहिए, लोगों ने धुना
मुजफ्फरनगर। जेल में बंद बदमाश के नाम से दो युवकों ने गारमेंट्स व्यापारी को धमकी देकर रंगदारी वसूलने की कोशिश की। शोर मचाने पर भीड़ ने दोनों को पकड़ लिया और जमकर धुनाई करने के बाद नईमंडी पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित व्यापारी ने युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

छपार क्षेत्र निवासी विकास कुमार की नईमंडी में वकील रोड पर विशाल गारमेंट्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार शाम दुकान पर दो युवक आए। दोनों युवकों ने विकास को धमकी देते हुए कपड़े और रुपये देने की मांग रखी। विरोध करने पर दोनों युवकों ने जेल में बंद सतेंद्र का नाम लेकर रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। दुकान के भीतर व्यापारी और युवकों में बहस हो रही थी, तभी वहां से गुजरी पुलिस की चीता बाइक आ गई। इस पर व्यापारी विकास ने पुलिस के सामने शोर मचा दिया। इस पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ ने पुलिस के सामने ही दोनों को पकड़कर जमकर धुनाई की। पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि उक्त दोनों पिछले दो दिनों से दुकान पर आकर रंगदारी देने की मांग कर रहे हैं। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम मोहित पुत्र सहेंद्र पाल, गुड्डू पुत्र लक्ष्मीचंद निवासी गांव नूनाखेड़ा थाना तितावी बताए हैं। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित व्यापारी ने दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। नईमंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। व्यापारी की तहरीर लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच करेगी और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed