{"_id":"6ac9422d123a1c2b9f01fbae","slug":"accused-arrested-for-harassing-the-woman-again-immediately-after-being-released-on-bail-hisar-news-c-21-hsr1020-969387-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जमानत पर बाहर आते ही फिर महिला को करने लगा परेशान, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जमानत पर बाहर आते ही फिर महिला को करने लगा परेशान, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हिसार। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद महिला को दोबारा परेशान करने के आरोप में अग्रोहा थाना पुलिस ने गांव खासा महाजन निवासी प्रवीन को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर महिला के मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजने, बार-बार कॉल करने और अश्लील इशारे करने का आरोप है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
अग्रोहा थाने के जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि 24 सितंबर को गांव खासा महाजन निवासी महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान सहायक उपनिरीक्षक सुनीता ने कार्रवाई करते हुए वीरवार को आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ इसी महिला से छेड़छाड़ के मामले में पहले भी प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उस मामले में गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। आरोप है कि जमानत पर बाहर आने के बाद उसने फिर महिला को परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोबारा प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की।