फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man, drowning in debt due to betting addiction, attempts to slit his own throat.

Bareilly News: सट्टे की लत से कर्ज में डूबा युवक, खुद का गला काटने की कोशिश

Sat, 10 Oct 2026 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 10 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Young man, drowning in debt due to betting addiction, attempts to slit his own throat.
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के चनेटा निवासी 28 वर्षीय विवेक ने बृहस्पतिवार सुबह घर में खुद को कमरे में बंद कर धारदार चीज से गले पर हमला कर लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार ने ऑनलाइन सट्टे में करीब छह लाख रुपये हारने और डेढ़ लाख का कर्ज सिर पर चढ़ने की जानकारी दी, हालांकि पुलिस इसे रकम न चुकाने का ड्रामा मान रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मिले सुनील ने बताया कि वह सुबह काम के सिलसिले में कैंट चले गए थे। उनका बेटा विवेक मिलिट्री अस्पताल में मेडिकल स्टोर पर काम करता है। इसी दौरान पड़ोसियों ने फोन कर विवेक के गले पर हमला करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

पिता के मुताबिक, विवेक शराब और अन्य तरह के नशे भी करता है। वह मोबाइल फोन पर ऑनलाइन गेम खेलने का आदी हो गया था। इसके चलते उस पर काफी कर्ज हो गया था। कई बार मना करने के बावजूद उसने गेम खेलना बंद नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील ने बताया कि बृहस्पतिवार को विवेक को मिलने वाले 30 हजार रुपये में से 10 हजार रुपये कर्ज चुकाने के लिए दिए गए थे। इसके बावजूद दूसरे लोग तकादा करने आ गए। आशंका जताई कि कर्ज और मानसिक तनाव के चलते विवेक ने यह कदम उठाया होगा।

जांच में छह लाख हारने की पुष्टि
सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पुलिस की जांच में पता लगा कि विवेक अब तक छह लाख रुपये हार चुका है। वह आईपीएल विन नाम का गेम खेलता है। उसने करीब डेढ़ लाख रुपये लोगों से उधार ले रखा है। जब लोग अपना रुपया मांगने लगे तो उसने किसी धारदार चीज से हल्का सा निशान गर्दन पर बना लिया। ऐसा कर वह लोगों को डराने की कोशिश में था, ताकि वे उससे रुपये मांगना छोड़ दें। काफी मांगने के बाद भी परिवार की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। विवेक भी कह रहा है कि वह ठीक है और कोई कार्रवाई नहीं चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed