{"_id":"6ac9421d9d563c3987081976","slug":"accused-of-theft-paraded-through-the-market-with-electric-wires-draped-around-him-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-164328-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चोरी के आरोपी को बिजली के तार डाल बाजार में घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चोरी के आरोपी को बिजली के तार डाल बाजार में घुमाया
Sat, 10 Oct 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
युवक के गले में चोरी के तार डाल कर घुमाते ग्रामीण। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। क्षेत्र में ट्यूबवेल की तार चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने सबक सिखाने के नाम पर गांव की सड़कों और बाजार में घुमाया। उसके गले में काटी गई तारों का हार डाल दिया गया। घटना के दो वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
वीडियो में ग्रामीण युवक के साथ गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग उसे पुलिस के हवाले करने से पहले पीटने की बात भी कहते सुनाई दे रहे हैं। पुलिस ने खेत मालिक की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रतापनगर निवासी किसान पृथ्वी वालिया ने पुलिस को बताया कि वह खेतों में गया हुआ था।
इसी दौरान उसकी नजर ट्यूबवेल की तार काट रहे एक युवक पर पड़ी। उसने मौके पर ही युवक को पकड़ लिया। इसके बाद आसपास के ग्रामीण भी वहां एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने आरोपी के गले में काटी गई तार डालकर उसे गांव में घुमाया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सामने आए वीडियो में ग्रामीण युवक को पकड़कर ले जाते और उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ ग्रामीण उसे बाजार में घुमाने और थाने ले जाने से पहले पिटाई करने की बात कहते सुनाई देते हैं। युवक वीडियो में अपने भाई को बुलाने की बात भी कहता है।
ग्रामीण जसबीर ने बताया कि खेतों से पहले भी कई बार ट्यूबवेल के तार चोरी हो चुके हैं। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। वहीं थाना प्रभारी रोहताश सिंह ने बताया कि पृथ्वी वालिया की शिकायत पर प्रतापनगर निवासी तोफिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।