{"_id":"5a5e4d744f1c1b5f268b4c82","slug":"21516129652-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी के कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज होगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएनबी के कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज होगा
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
पीएनबी के कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज होगी
खतौली। एक अधिवक्ता ने चोरी हुए 1.50 लाख रुपये के चेक का अज्ञात व्यक्ति की बिना आईडी देेखे भुगतान कर देने के मामले में मंसूरपुर के पीएनबी शाखा के कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
नगर निवासी संजीव अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 दिसंबर को उसने अपने नौकर को 1.50 लाख रुपये का चेक देकर जीटी रोड स्थित एसबीआई में बंद बॉक्स में चेक डलवाने के लिए भेजा था। पुलिस के मुताबिक नौकर ने चेक को बॉक्स में डालने के बजाय अन्य खुले डिब्बे में डाल दिया था, जिसको किसी ने चोरी कर लिया। उस अज्ञात युवक ने उस चेक को मंसूरपुर की पीएनबी शाखा से 29 दिसंबर को कैश करा लिया था। बैंक कर्मचारियों ने बिना आईडी देखे अज्ञात व्यक्ति को चेक का भुगतान कर दिया था। दोनों बैंकों में उस अज्ञात व्यक्ति की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद है। अधिवक्ता ने मंसूरपुर के पीएनबी शाखा के कर्मचारियों पर बिना आईडी देखे चेक का भुगतान कर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज का कहना है कि वकील की तहरीर पर बैंक कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।