फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लूट की योजना बनाते तीन बदमाश दबोचे

लूट की योजना बनाते तीन बदमाश दबोचे

Tue, 16 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
लूट की योजना बनाते  तीन बदमाश दबोचे
मुजफ्फरनगर। वहलना चौकी पुलिस ने अंबेडकर पार्क के पास से तीन बदमाशों को तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि तीनों बदमाश शातिर किस्म के हैं, जो यहां लूट की योजना बन रहे थे।
विज्ञापन

सिटी कोतवाली के इंस्पेक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि वहलना चौकी इंचार्ज एसआई राधेश्यामव यादव रविवार रात पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। वहलना गांव में पहुंचे तो ग्रामीणों ने बताया कि अंबेडकर पार्क के पास तीन संदिग्ध युवक खड़े हैं। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस को देख कर तीन युवक भागे खड़े हुए। पुलिस ने पीछा कर तीनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो तमंचे और एक चाकू बरामद हुआ। कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम गौरव उर्फ बुलडॉग पुत्र श्यामवीर निवासी अलमासपुर, पप्पन पुत्र शाहनवाज निवासी बीबीपुर तथा दीपक यादव पुत्र रामखिलावन निवासी अलमासपुर बताए। बताया कि वे यहां लूटपाट की नियत से आए थे। लूट की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस वहां आ गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि गौरव और पप्पन कई बार लूट और चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed