{"_id":"5a4fcc154f1c1b35198b508d","slug":"21515179029-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन यात्रियों का सामान चोरी करने वाले दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन यात्रियों का सामान चोरी करने वाले दबोचे
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों के सामान की चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को स्टेशन पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से चोरी किए गए छह मोबाइल फोन और चाकू बरामद हुए। जीआरपी थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक कामरान त्यागी ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो चोरों को गिरफ्तार किया। जिसके पास से छह मोबाइल फोन और चाकू, छुरी मिली। पकड़े गए चोरों ने अपने नाम अरुण कुमार पुत्र चंदकिरन निवासी ब्रह्मपुरी, थाना सिविल लाइन और हसीन पुत्र समयदीन निवासी मिमलाना रोड बताए। एसओ ने बताया कि दोनों ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल समेत अन्य सामान की चोरी करते है। अरुण और हसीन शातिर अपराधी है। अरुण पूर्व में भी भोपा और सिविल लाईन थानों से जेल जा चुका है। दोनों को चालान कर जेल भेज दिया गया।
कुर्की नोटिस चस्पा किया
मुजफ्फरनगर। सिटी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा ने भू माफिया उत्तरी सिविल लाइन निवासी भूषण पुत्र सौदान सिंह के मकान पर कोर्ट के आदेश पर कुर्की नोटिस चस्पा किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि भूषण के खिलाफ शहर कोतवाली पर धोखाधड़ी कर जमीन पर अवैध कब्जा करने का मुकदमा दर्ज है। जिसमें वह काफी समय से फरार चल रहा है। कोर्ट की ओर से उसके खिलाफ कुर्की नोटिस जारी किए गए है, जिन्हें उसके मकान पर चस्पा किया गया है। निर्धारित अवधि में कोर्ट में पेश नहीं होने पर कोर्ट के आदेश पर उसके मकान की कुर्की की जाएगी।