{"_id":"59c023814f1c1b98688b53e9","slug":"21505764225-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचेंडा में दो पक्षों में झगड़ा, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पचेंडा में दो पक्षों में झगड़ा, छह घायल
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचेंडा में दो पक्षों में झगड़ा, छह घायल
मुजफ्फरनगर। नईमंडी के गांव पचेंडा में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों ओर से छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक हमलावर को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर संगीन आरोप लगाते हुए कोतवाली पर तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों नो लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।
नईमंडी कोतवाली के पचेंडा में मोनी और शोकेंद्र पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर में ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। दोनों ओर से छह लोग घायल हो गए। झगडे़ की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मोनी तथा शोकेंद्र को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ संगीन आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का उपचार कराया।पुलिस ने हिरासत में लिए गए दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस ने एक पक्ष के मोनी, चरणसिंह, मिंटू, विक्रम, संजीव, कुंवरपाल तथा दूसरे पक्ष के शोकेंद्र, लोकेंद्र, वीरसिंह के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर चालानी रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है।
दस के सिक्के न लेने पर झगड़ा
मुजफ्फरनगर। पेट्रोल पंप पर दस रुपये का सिक्का न लेने पर युवक और सेल्समैन के बीच मारपीट हो गई। भोपा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर सोमवार दुपहर हंगामा हो गया। एक युवक बाइक में तेल डलवाने के लिए आया था। पेट्रोल डलवाने के बाद सेल्समैन ने दस रुपये के सिक्के लेने से इंकार दिए गए। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें पेट्रोप पंप कर्मचारियों ने युवक की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर गई, मगर तब तक मामला शांत हो गया था।