फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मोबाइल शॉप के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

मोबाइल शॉप के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Thu, 07 Mar 2019 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल शॉप के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
मोबाइल शॉप के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाग जानकीदास निवासी आसिफ ने तहरीर देकर बताया कि उसकी मोहल्ले में ही मोबाइल शॉप है। पीड़ित के अनुसार मंगलवार देर रात बदमाशों ने उसकी दुकान के शटर के ताले तोड़ डाले। इसके बाद दुकान में घुसकर बदमाशों ने गल्ले में रखे 15 हजार रुपये नकद के साथ ही रिपेयरिंग के लिए आए हुए नए-पुराने मोबाइल, एसेसीरिज, लेपटॉप व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। बुधवार सुबह आसिफ दुकान खोलने पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


घर के बाहर से ई-रिक्शा चोरी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव न्याजूपुरा निवासी आबाद ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार देर रात वह घर के बाहर ही रोजाना की तरह ई-रिक्शा को चार्जिंग पर लगाकर घर में सोया हुआ था। मंगलवार सुबह वह सोकर उठा तो ई-रिक्शा वहां नहीं थी। पीड़ित ने इधर-उधर ई-रिक्शा की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने न्याजूपुरा के मेन चौराहे पर स्थित एक प्रतिष्ठान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की, लेकिन उसमें भी चोरी के आरोपी का चेहरा कैद नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed