फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सूदखोर ने उधार न देने पर युवक को किया अधमरा

सूदखोर ने उधार न देने पर युवक को किया अधमरा

Thu, 25 Oct 2018 12:41 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
सूदखोर ने उधार न देने पर युवक को किया अधमरा
सूदखोर ने उधार न देने पर युवक को किया अधमरा
विज्ञापन

शाहपुर। कस्बे के मौहल्ला ठठेरान निवासी अनीस पुत्र हनीफ ने कस्बे के ही एक सूदखोर से दस हजार रुपये उधार लिए थे। बताया गया कि मेहनत मजदूरी करने वाले अनीस ने कुछ रुपये सूदखोर को वापस कर दिए थे । सूदखोर ने जब उस पर ब्याज सहित अन्य रुपये देने का दबाव बनाया तो वह सूदखोर को रुपये चुकता नहीं कर सका। सूदखोर से परेशान होकर वह लगभग पांच माह पूर्व दिल्ली जाकर कार्य करने लगा था । पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी बीमार चल रही थी। सूचना पर वह मंगलवार को अपनी बीमार पत्नी को देखने घर पहुंचा। सूदखोर को उसके आने की जानकारी मिली। जिसके बाद वह अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ उक्त व्यक्ति के घर पहुंचा और उसके साथ कहासुनी व गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर उसको अधमरा हालत में छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया । घटना के संबंध मे पीड़ित के परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की माँग की है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

मां के सामने ही तमंचों के बल पर बेटी का अपहरण
शाहपुर। कस्बे के मोहल्ला नुरबाफन निवासी एक व्यक्ति ने मोहल्ले के ही तीन युवकों पर उसकी पुत्री को तमंचों के बल पर आतंकित करने के साथ उसकी पुत्री का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है ।
विज्ञापन

कस्बे के मौहल्ला नूरबाफान निवासी इरफान पुत्र रफीक ने मुकदमा दर्ज कराया कि मंगलवार की शाम उसकी पत्नी व पुत्री घूमने निकली थी। जब वह दोनों इस्लामिया मदरसे के पास टावर के पास पहुंची, तो वहाँ पहले से ही मौजूद मोहल्ले के ही तीन युवक तौफीक , नौशाद व नसीम ने उसकी पत्नी को धक्का देकर नीचे जमीन पर गिरा दिया और उसकी पुत्री को तमंचों के बल पर आतंकित करते हुए उसको जबरदस्ती कार में डालकर धनायन जाने वाले रास्ते से फरार हो गये । सूचना पर वह घटनास्थल पर पहुंचा । पीड़ित ने पुलिस से अपनी पुत्री को बरामद करने के साथ आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की माँग की है ।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान पर छापा, नकली सीमेंट बरामद
शाहपुर। कस्बे में एक सीमेंट कंपनी के सहायक मैनेजर ने टीम के साथ एक दुकान पर छापा मारकर कंपनी की वॉल पुट्टी के नकली भारी मात्रा में भरे व खाली कट्टे बरामद किए हैं । अधिकारी ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । सीमेंट के सहायक मैनेजर भारत शर्मा ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कस्बे की बसी रोड स्थित कृष्णा पेंट स्टोर पर उनकी कंपनी की नकली वाल पुट्टी सीमेंट बिक रहा है । सूचना पर वह ग्राहक बनकर उक्त दुकान पर पहुंचे, और जब उन्होंने कंपनी की वॉल पुट्टी सीमेंट देखा तो वह नकली मिला । जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची तथा दुकान व गोदाम से वाल पुट्टी के 20 किग्रा के 25 व 40 किग्रा के 15 कट्टे के अलावा 60 खाली कट्टे के अलावा अन्य कंपनी के वॉल पुट्टी के 20 किग्रा के 10 व 20 किग्रा के चार कट्टो के साथ नो खाली कट्टे बरामद किए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed