फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बदमाशों ने कारोबारियों से हजारों रुपये की नगदी लूटी

बदमाशों ने कारोबारियों से हजारों रुपये की नगदी लूटी

Tue, 23 Oct 2018 12:34 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने कारोबारियों से हजारों रुपये की नगदी लूटी
फलावदा मार्ग पर कारोबारियों से लूटपाट
विज्ञापन

खतौली। फलावदा मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर आतंकित करते हुए दाल कारोबारियों से हजारों रुपयों की नगदी लूटकर सनसनी फैला दी।
थाना फलावदा क्षेत्र के गांव सनौता निवासी शरीफ पुत्र यासीन व सलमान पुत्र अब्दुल हमीद गांवों में साइकिल व रेहड़ा में रखकर दाल बेचते हैं। सोमवार की शाम को दोनों कारोबारी गांव छोटा मीरापुर व अंती गांव से दाल बेचकर अपने घर लौट रहे थे। गांव गदनपुर से फलावदा मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने इन कारोबारियों को रोक लिया और तमंचों से आतंकित करते हुए शरीफ से 1300 रुपये की नगदी और सलमान से 1100 रुपये की नगदी लूट ली। बदमाश लूटपाट करने के बाद गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ितों ने फलावदा मार्ग पर गश्त करने वाले सिपाहियों से लूट की घटना की जानकारी दी। इन सिपाहियों ने घटनास्थल खतौली का बताकर पीड़ितों को टरका दिया। पीड़ितों की ओर से अभी तक घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस लूट की घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed