{"_id":"5bc23288bdec2269543134be","slug":"201539453576-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांडी में मां-बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मांडी में मां-बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांडी में मां-बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव मांडी में बस स्टैंड के पास वाहन के इंतजार में खड़े मां-बेटे पर बाइकों पर सवार पांच युवकों ने रंजिश के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मां-बेटे ने बमुश्किल स्कूल में घुसकर किसी तरह जान बचाई। कई राउंड फायरिंग से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
थाना क्षेत्र के गांव मांडी निवासी गौरव पुत्र हर्षवर्धन अपनी मां बालेश देवी के साथ डॉक्टर के यहां मुजफ्फरनगर जाने के लिए गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित स्टैंड पर वाहन के इंतजार में खड़े थे। पीड़ित गौरव के अनुसार उसी समय दो बाइकों पर सवार पांच युवक वहां पहुंचे और दोनों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ने किसी तरह पास स्थित स्कूल में घुसकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि दोनों को गोली नहीं लगी। दोनों के स्कूल में घुसने के बाद आरोपी तमंचे लहराते हुए वहां से फरार हो गए। दिन निकलते ही हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से जहां गांव में अफरातफरी मच गई, वहीं स्कूल में मौजूद शिक्षकों व बच्चों में भी हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मां-बेटे को सुरक्षित स्कूल से निकालकर उनके घर भेजा। इसके साथ ही बाइक सवारों की भी तलाश की गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पीड़ित गौरव ने गांव के ही निखिल व रजत को नामजद करने के साथ ही उनकी तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर देते हुए पुरानी रंजिश के चलते वारदात किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश की, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।
महत्वपूर्ण
दिनदहाड़े रंजिश में बाइक सवार पांच युवकों ने वारदात की अंजाम
मां-बेटे ने पास के प्राथमिक विद्यालय में घुसकर बचाई बमुश्किल जान
अवैध धंधों का किया गया विरोध
तितावी। भाकियू कार्यकर्ताओं की धौलरा बस स्टैंड पर हुई बैठक में मंडलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि क्षेत्र में अवैध धंधे पूरे जोरों पर हैं, जिनमें पुलिस पर भी मिलीभगत के आरोप हैं। क्षेत्र का कोई भी ऐसा गांव नहीं, जहां अवैध धंधे न चल रहे हों। इसे लेकर रविवार को तितावी थाने का घेराव करने की घोषणा करते हुए रणनीति बनाई गई।