Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dispute over a seat on the Jananayak Express; GRP constables assaulted

Bijnor News: जननायक एक्सप्रेस में सीट को लेकर विवाद, जीआरपी सिपाहियों से मारपीट

Fri, 20 Nov 2026 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Dispute over a seat on the Jananayak Express; GRP constables assaulted
-चार महिलाओं समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी, दो आरोपी युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद (बिजनौर)। दरभंगा से अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस में सीट को लेकर दो परिवारों के बीच हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। विवाद सुलझाने पहुंचे जीआरपी के दो सिपाहियों के साथ एक महिला, उसकी तीन पुत्रियों और दो युवकों ने हाथापाई कर दी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी गई। मामले में चार महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ जीआरपी नजीबाबाद में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं, महिला पक्ष ने भी पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

बुधवार शाम करीब 6:30 बजे मुरादाबाद स्टेशन से जननायक एक्सप्रेस नजीबाबाद के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन में सीट पर लेटी बिहार निवासी एक महिला से दूसरे परिवार की महिला ने बैठने के लिए सीट मांगी। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में कहासुनी होने लगी। एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात जीआरपी मुरादाबाद के सिपाही ललित सागर और अजय कुमार ने बीच-बचाव करते हुए गोद में बच्चा लिए खड़ी महिला को सीट देने के लिए कहा। आरोप है कि इस पर महिला ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया और अपनी पुत्रियों व दो युवकों के साथ मिलकर सिपाहियों से हाथापाई की। चलती ट्रेन में काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन


मुरादाबाद कंट्रोल से सूचना मिलने पर नजीबाबाद जीआरपी और आरपीएफ ने करीब चार घंटे की देरी से पहुंची ट्रेन से मारपीट के आरोपी दो युवकों को पकड़ लिया। महिला और उसकी पुत्रियों ने भी पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने और महिला के घायल होने का आरोप लगाया, हालांकि उनकी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर आरपीएफ कमांडेंट ऋषि कुमार शुक्ला और मुरादाबाद जीआरपी इंस्पेक्टर कमल किशोर देर रात नजीबाबाद पहुंचे। उन्होंने आरपीएफ प्रभारी विपिन कुमार की मौजूदगी में दोनों सिपाहियों और बिहार निवासी परिवार से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।
जीआरपी सिपाही ललित सागर और अजय कुमार की तहरीर पर बेतिया बिहार निवासी रूबी देवी, उसकी पुत्रियों लक्ष्मी, सुनीता और खुशी, समस्तीपुर निवासी पिक्कू कुमार तथा दरभंगा के बहेड़ी निवासी चंदन ठाकुर के खिलाफ मारपीट और वर्दी फाड़ने समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपी युवकों को पुलिस अपने साथ मुरादाबाद ले गई, जबकि महिला और उसकी पुत्रियां दूसरी ट्रेन से रवाना हो गईं।

जीआरपी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि घटना मुरादाबाद क्षेत्र की है। नजीबाबाद जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना और आगे की कार्रवाई के लिए मुरादाबाद भेज दी गई है।

वर्जन:::
प्राथमिकी दर्ज, हो रही जांच : सीओ

सीओ जीआरपी सहारनपुर देवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन में सीट को लेकर विवाद में ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कर्मियों के साथ मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। घटनास्थल मुरादाबाद क्षेत्र में होने के कारण जांच और विधिक कार्रवाई वहीं से की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed