फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सिंचाई विभाग कर्मचारी ने लगाई फांसी

सिंचाई विभाग कर्मचारी ने लगाई फांसी

Fri, 05 Oct 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग कर्मचारी ने लगाई फांसी
सिंचाई विभाग के कर्मचारी ने लगाई फांसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सुभाषनगर में बुधवार देर रात सिंचाई विभाग के कर्मचारी ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह कर्मचारी के देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो वहां उसकी लाश फंदे से लटकी मिली। इस पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर लाश को फंदे से उतारकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। कुछ लोगों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने के चलते पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी अभिषेक उर्फ दीपक सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में तैनात था। उसकी पत्नी मुकेश रानी के अनुसार पति शराब पीने का आदी था। आरोप है कि आए दिन शराब के नशे में घर आकर परिजनों से मारपीट व बदसलूकी करता था। बुधवार रात भी अभिषेक शराब पीकर घर आया और एक कमरे में जाकर सो गया। इसके बाद पत्नी व उसका बेटा भी अलग कमरे में सो गए। बृहस्पतिवार सुबह जब काफी देर तक भी अभिषेक कमरे से बाहर नहीं आया, तो पत्नी व उसकेे बेटे ने आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। इसके बावजूद दरवाजा नहीं खुला। इस पर परिजनों ने कमरे की खिड़की खोलकर अंदर झांका तो उनके होश उड़ गए। अंदर अभिषेक की लाश फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। यह देख परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और लाश को फांसी के फंदे से नीचे उतारते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर नई मंडी हरशरण शर्मा ने लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान कुछ लोगों ने अभिषेक की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की, जिस पर पुलिस ने इस पहलू पर जांच शुरू कर दी है। उधर, कर्मचारी की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed