{"_id":"5b71dc4642c792475d43c28b","slug":"201534188614-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने कार में टक्कर मारी, कार सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक ने कार में टक्कर मारी, कार सवार की मौत
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। गांव जटवाड़ा गंगनहर पुल के पास बेकाबू ट्रक की टक्कर से कार सवार की मौत हो गई। जबकि साथ में बैठे चार अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
गांव वाजीदपुर कव्वाली निवासी एक युवक का ककरौली क्षेत्र के गांव खुजेड़ा के युवक से मारपीट हो गई थी। ककरौली पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई थी। परिजनों को सूचना मिलने पर गांव बाजिदपुर के प्रधान के ससुर रविंद्र (55) पुत्र रतन सिंह कार द्वारा गांव के चार अन्य साथियों के साथ ककरौली थाने में पहुंचे। इन लोगों ने थाने में आपस में हुई दोनों युवकों के बीच मारपीट का समझौता करा दिया। सोमवार की रात करीब 9 बजे थाने से लौटते समय गांव जटवाड़ा गंगनहर पुल के पास अज्ञात ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार में सवार ग्राम प्रधान के ससुर वाजीदपुर कव्वाली निवासी रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ में कार सवार गांव निवासी धर्मवीर, जितेंद्र, महावीर व राजपाल गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार के अंदर से बामुश्किल बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने धर्मवीर, राजपाल व जितेंद्र को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक रविंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।