फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three-day-old body of newborn found near drain, mauled by dogs

Ambala News: नाले के पास मिला नवजात का तीन दिन पुराना शव, कुत्तों ने नोंचा

Mon, 31 Aug 2026 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 31 Aug 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
Three-day-old body of newborn found near drain, mauled by dogs
अंबाला। कैंट की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रविवार शाम इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया। शाम करीब 6 बजे रामदरबार मंदिर के पास नाले के किनारे एक नवजात लड़के का शव बरामद हुआ। मासूम के शरीर से गर्भनाल तक जुड़ी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि शव दो से तीन दिन पुराना है। कई दिनों तक खुले में पड़े रहने के कारण आवारा कुत्तों ने मासूम के चेहरे को कई जगह से बुरी तरह नोंच डाला था, जिससे शव क्षत-विक्षत अवस्था में पहुंच गया। राहगीरों ने जब नाले के पास शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी प्रभारी गुरदेव सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को शिनाख्त के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी गुरदेव ने बताया कि सितंबर 2025 में भी इसी नाले के पास एक नवजात का शव मिला था। हालांकि उसका भी कुछ पता नहीं चल पाया था। उधर, एक ही स्थान पर एक साल के भीतर दोबारा मासूम का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि इलाके में कोई भी सीसीटीवी न होने के कारण फुटेज नहीं मिल पाई है। अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही इलाके के अस्पतालों का भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

यह मिल चुके हैं पहले भी नवजात
18 अगस्त 2023 - राजकीय पीजी कॉलेज के पास बने गुडगुडिया नाले में कुत्ता मुंह में दबाकर नवजात बच्ची का शव ले जाता हुआ दिखाई दिया था
11 जनवरी 2024 - अंबाला कैंट में टांगरी नदी पुल के नीचे कूड़े के ढेर में नवजात का शव मिला था।
26 सितंबर 2025 - इंदिरा कॉलोनी में वाल्मीकि धर्मशाला के पीछे कूड़े के ढेर में लड़के का भ्रूण मिला था
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed