{"_id":"5b57751d4f1c1b6e118b5768","slug":"201532458269-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की करंट से मौत, परिवार में कोहराम मचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की करंट से मौत, परिवार में कोहराम मचा
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान की करंट से मौत
सिखेड़ा। गांव सिकरेड़ा में खेत में पानी चलाने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुुुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को सुपुुर्द ए खाक कर दिया।
सिखेड़ा क्षेत्र के गांव सिकरेड़ा निवासी 55 वर्षीय जाफर पुत्र कमालूददीन मंगलवार को अपने खेत पर पानी चलाने गया था। किसान के खेत से होकर हाइटेंशन तथा एलटी विद्युत लाइन गुजर रही है। एलटी लाइन का अचानक तार टूटकर नीचे गिरा पड़ा था। जिसका किसान जाफर को पता नहीं चल सका। विद्युत तार की चपेट में आकर करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के समय जाफर की पत्नी लाली और बेटी भी निकट ही घास काट रहे थे, लेकिन इनको भनक तक नहीं लगी। काफी देर बाद घास काट कर पत्नी ने अपने पति को आवाज लगाई। जफर के नहीं मिलने पर पत्नी ने गांव पहुंच में घर पहुंचकर परिवार के लोगों का जानकारी दी। परिवार के लोग ग्रामीणों को साथ लेकर खेतों पर पहुंचे। तलाश करने पर जाफर खेत में पड़ा मिला। ग्रामीण उसे उठा कर गांव के ही एक चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रधान के पति मोहम्मद कामिल ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से किसान की मौत हुई है। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।