फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रुड़की की महिला से हजारों की नगदी व जेवर ठगे

रुड़की की महिला से हजारों की नगदी व जेवर ठगे

Tue, 08 May 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
रुड़की की महिला से हजारों की नगदी व जेवर ठगे
खतौली (मुजफ्फरनगर)। रुड़की की रहने वाली महिला से एक साधू ने हजारों की नगदी समेत जेवर ठगकर ले गया। ठग साधू ने महिला को परिवार में सुख और शांति का उपाय करने को खतौली चीतल के पास बुलाया था।
विज्ञापन

उत्तराखंड के जिला रुड़की की पंजाबी कालोनी निवासी 55 वर्षीय पुष्पावती पत्नी धीरसिंह प्रजापति ने बताया कि एक मई को एक साधू उनके घर पर भीक्षा लेने को आया। उसने बताया कि था पुष्पावती आपके परिवार में कभी भी दुख की घड़ी आ सकती है। परिवार में अनहोनी भी हो सकती है। साधू की बातों को सुनकर पुष्पावती घबरा गई थी। उसने साधू से पूछ लिया कि कोई उपाय तो होगा। साधू ने कहा कि इसका उपाय घर पर नहीं होगा, मुझे अपनी कुटिया पर ही पड़ेगा। इसके लिए आपको खतौली में मेरी कुटिया पर आना होगा। साधू ने सोमवार को महिला को खतौली में गंगनहर पुल के पास चीतल पर बुलाया था। साधू ने कहा था कि उपाय करने के लिए 10 हजार रुपये और सोने के जेवर मंगवाए थे।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह सोमवार को रुड़की से सुबह करीब नौ बजे चीतल पर आ गई थी। उधर, साधू ने पुष्पावती से 10 हजार रुपये और करीब 15 हजार के जेवर ले लिए थे। साधू चीतल पर महिला को छोड़कर बाजार से उपाय करने के धूपबत्ती लाने को कहकर वहां चला गया था। घंटों इंतजार करने के बाद भी साधू नहीं आया। साधू के नहीं आने पर महिला समझ गई कि वह ठगी गई है। पीड़िता रोते बिलखते हुए वापस रुड़की लौट गई। पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed