फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सड़क पर अचेत मिले युवक की मौत

सड़क पर अचेत मिले युवक की मौत

Sun, 15 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर अचेत मिले युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर अचेत अवस्था में पड़े मिले युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि उसे जहर खुरानी गिरोह ने अपना शिकार बनाया है, क्योंकि उसके पास से कुछ भी नहीं मिला। नई मंडी क्षेत्र के जट मुझेड़ा निवासी रामपाल ने एक युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था, जिसके मौत हो गई। यह युवक भोपा रोड पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि यह जहर खुरानी गिरोह का शिकार हुआ है। उधर, मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ के पास सड़क पर एक अधेड़ बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों का कहना है कि जहर के कारण उसकी हालत गंभीर बनी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे भी जहर खुरानी गिरोह ने नशीला पदार्थ खिला कर लूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed