{"_id":"5aba8edc4f1c1b334e8b4b0f","slug":"201522175708-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के अपहरण की सूचना पर पुलिस दौड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के अपहरण की सूचना पर पुलिस दौड़ी
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
नशामुक्ति के कर्मचारी फैसल को ले गए दिल्ली
खतौली। कार सवारों द्वारा युवक का अपहरण कर ले जाने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस की जांच पड़ताल में मामला झूठा निकला।
मोहल्ला देवीदास निवासी फैसल पुत्र राशिद नशे का आदी है। परिजनों ने उसको दिल्ली में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था, जहां से वह किसी तरह से भागकर अपने घर आ गया। परिजनों के कहने पर नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी कार लेकर फैसल को लेेने के लिए आए। कर्मचारी कार में फैसल को लेकर चले तो वह कूदकर भाग निकला। कार सवार कर्मचारी उसे पकड़ने को पीछे दौड़ पड़े। लोगों को शक हुआ कि कार सवार फैसल का अपहरण कर ले जा रहे हैं। लोगों ने इसकी सूचना डायल 100 नंबर पर दे दी। इसके बाद नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी फैसल को पकड़ कर अपने साथ दिल्ली ले गए।