{"_id":"59a467e34f1c1bb6018b4657","slug":"201503946723-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन मन्दिर में चोरी को लेकर आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जैन मन्दिर में चोरी को लेकर आक्रोश
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैन मंदिर में चोरी से आक्रोश
मोरना (मुजफ्फरनगर)। दिगंबर जैन मंदिर में रविवार की रात में हुई चोरी को लेकर जैन समाज ने रोष प्रकट किया है। मंदिर समिति के प्रबंधक ने थाना भोपा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना भोपा क्षेत्र के गांव तिस्सा में स्थित दिगंबर जैन मंदिर में रविवार की रात को चोरों ने खिड़की तोड़कर अंदर से बैट्री, स्टेब्लाइजर, चार्जर आदि बिजली के उपकरण चोरी कर लिए। सोमवार की सुबह मंदिर समिति के प्रबंधक अजय कुमार जैन जब मंदिर पहुंचे तो उन्हें सामान गायब मिला। अजय कुमार ने बताया कि मंदिर से संबद्ध अस्पताल की खिड़की को तोड़कर चोरों ने बिजली के कीमती उपकरणों को चुरा लिया है। प्रबंधक ने थाना भोपा पुलिस को तहरीर दी है।
फर्जी राशन कार्ड निरस्त करने की कार्रवाई शुरू
मोरना। गांव ककरौली में राशन डीलर द्वारा फर्जी राशन कार्ड बनाने की शिकायत पर पहुंची जांच टीम ने भारी संख्या में फर्जी बनाए गए राशन कार्डों की जांच कर निरस्त कर देने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। टीम ने राशन डीलर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
शिकायत पर जांच करने पहुंची विकास खंड कार्यालय मोरना की टीम ने जांच कर बड़ी संख्या में फर्जी राशन कार्डों को पकड़ कर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। खंड विकास अधिकारी ब्रहमपाल सिंह ने बताया कि ककरौली में राशन डीलर राजेंद्र द्वारा फर्जी राशन कार्ड बनाकर घोटाले की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए राशन डीलर के कार्य की जांच की गई, जिसमें भारी संख्या में राशनकार्ड फर्जी पाए गए हैं। जिसकी जांच की जा रही है तथा अपात्र तथा फर्जी राशनकार्डों को निरस्त किया जाएगा तथा राशन डीलर की संलिप्तता की जांच कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।