फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जंगल में वृद्घ का शव मिलने से सनसनी

जंगल में वृद्घ का शव मिलने से सनसनी

Mon, 28 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
जंगल में वृद्घ का शव  मिलने से सनसनी
जंगल में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव भुम्मा के जंगल से एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वृद्ध दो दिन से गायब था। मृतक के पुत्र ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

गांव भुम्मा निवासी सुखबीर (85) कुछ समय से दिमागी रूप से परेशान था। सुखबीर के पुत्र रोहित ने बताया कि उसके पिता बृहस्पतिवार से लापता थे। काफी तलाश करने पर भी उनका सुराग नहीं लगा। रविवार सुबह किसी ने सूचना दी कि एक व्यक्ति का शव उन्हीं के गन्ने के खेत में पड़ा है। दुर्गंध आने से शव का पता लगा। परिजनों ने जाकर देखा तो शव सुखबीर का था। इस दौरान वहां भीड़ लग गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान कपिल कुमार तथा मृतक के पुत्र रोहित व आदेेश तथा पड़ोसी ब्रजभूषण, अश्विनी, अंकित आदि ने लिखित तहरीर दी कि वे शव का पोस्टमार्टम आदि नहीं कराना चाहते हैं और अपनी मर्जी से उनका अंतमि संस्कार करना चाहते हैं। पीड़ित परिवार की सहमति से पुलिस ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने दोपहर बाद गांव में अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed