फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पिता व पुत्र पर धारदार हथियारों से हमला

पिता व पुत्र पर धारदार हथियारों से हमला

Tue, 05 Mar 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
पिता व पुत्र पर धारदार हथियारों से हमला
पिता व पुत्र पर धारदार हथियारों से हमला
विज्ञापन

मोरना। उधार के पैसे मांगने पर गांव के ही कुछ लोगों ने पिता व पुत्र पर लाठी डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। गांव ककरौली निवासी आबाद व उसके पिता भूरा ने बताया कि वह कपड़े का कारोबार करते हैं। गांव के ही जावेद पर उनके एक लाख सत्तर हजार रुपये बकाया हैं। पैसे लेने के लिए पिता और पुत्र दोनों जावेद के पास गए। पूर्व की भांति जावेद ने बहाने बनाने शुरू। आरोप है मांगने पर दोनों पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस द्वारा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर जावेद व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
मोरना। गांव कम्हेडा निवासी इरफान ने न्यायालय के आदेश पर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गांव निराना, थाना सिखेड़ा के शानू, हसीन, शाहवेज, शाहनजर, अय्यूब उसके मकान पर आए तथा मारपीट करते हुए घर का कीमती सामान उठा कर ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाहिता को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed