{"_id":"5b9fff97867a557f180c4395","slug":"191537212311-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में आग लगने से डेढ़ लाख की नकदी व सामान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में आग लगने से डेढ़ लाख की नकदी व सामान जला
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
घर में आग लगने से डेढ़ लाख की नकदी व सामान जला
भोपा। क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी हारून रविवार देर रात परिजनों के साथ घर में सोया था। उसकी पत्नी शाहना फोन पर घर की दूसरी मंजिल पर बात कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसकी नजर एक कमरे से निकलते धुएं पर पड़ी, जिसकी सूचना उसने परिजनों को दी। हारून व परिजन उक्त कमरे में पहुंचे और दरवाजा खोलकर देखा तो उसमें आग की लपटें निकलती देख उनमें हड़कंप मच गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कमरे में रखा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। परिजनों के अनुसार एक माह बाद हारून के दो बेटों जावेद व शावेज की शादी थी, जिसका सामान उक्त कमरे में रखा हुआ था। इसके साथ ही शादी की तैयारियों के लिए करीब डेढ़ लाख की नकदी भी कमरे में रखी थी। उक्त सभी सामान व नकदी आग की लपटों में स्वाह हो गई। प्रधानपति गुफरान की सूचना पर हल्का लेखपाल मनोज कुमार व पिंटू मौके पर पहुंचे, जिनसे ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की गुहार लगाई। लेखपालों ने रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को प्रेषित करने और उन्हीं के द्वारा मुआवजा दिए जाने की बात कही है।
जौली में बुखार से मजदूर की मौत
भोपा। क्षेत्र के गांव जौली निवासी सतपाल (48) कई दिन से बुखार से पीड़ित था। शनिवार को हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी डॉक्टर को दिखाया गया, जिसने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। सोमवार को परिजन उसे मेरठ ले जा रहे थे, लेकिन रास्त में ही उसने दम तोड़ दिया। सतपाल की आकस्मिक मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।