फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नूरनगर में दो घरों में की लूटपाट

नूरनगर में दो घरों में की लूटपाट

Wed, 29 Aug 2018 01:02 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
नूरनगर में दो घरों में की लूटपाट
नूरनगर में दो घरों में लूटपाट
विज्ञापन

पुरकाजी। नूरनगर में बदमाशों ने दो घरों से लूटपाट की। बदमाश घर में सो रही महिला से कुंडल लूट भी लिए। महिला के शोर मचाने पर उठे पति द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना सोमवार रात करीब दो बजे की ग्राम नूरनगर की है। सुरेश पाल पुत्र भुल्लन सिंह के घर की दीवार कूदकर बदमाश घर में घुस गए। घर में रखी दस हजार की नगदी व सोने की अंगूठी, चेन ,कंगन सहित बर्तन सिलाई मशीन, कपड़े और एक मोबाइल सहित लाखों का सामान समेट लिया। उसके बाद बदमाश करीब चार बजे गांव के दूसरे छोर पर बने अमरपाल गुर्जर पुत्र अभयराम के घर में घुस गए और घर में सो रही उसकी पत्नी राजेश के कानों से सोने के कुंडल खींच लिए, जिससे उसका कान जख्मी हो गया। उसके शोर मचाने पर निकट ही सो रहा उसका पति उठ गया और उसने एक बदमाश को पकड़ कर उसका विरोध किया, तो बदमाश उसके साथ मारपीट कर तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर फरार हो गया। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान पीड़ित अमरपाल ने पुलिस को बताया कि घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाश गांव के दलित समाज के ही हैं। जिस पर पुलिस ने उनके घरों पर दबिश दी, मगर वह घरों पर नहीं मिले। दोपहर बाद डाग स्क्व़ॉड टीम ने भी घटनास्थल की जांच की और वहां से नमूने लेकर लौट आई। पुलिस ने पीड़ित अमरपाल की तहरीर पर गांव के ही सोनू पुत्र पाल्ला व पिटिन पुत्र तलू के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट कर सामान चोरी करने की धारा व सुरेश पाल की तहरीर पर चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर विजय सिंह का कहना है कि घटना के प्रत्येक बिंदु पर बारीकी से जांच की जा रही है जांच के बाद बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


रास्ता रोकने पर तनाव बना
घटना के बाद पीड़ित अमरपाल द्वारा आरोपी युवकों के घर पर जाकर उन पर लूट करने का आरोप लगाया। मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने आने पर आरोपियों द्वारा रास्ते में कुल्हाड़ी आदि हथियार लेकर उन्हें रोकने और धमकी देने पर दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश की, मगर कोई हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समय से चल रहा दोनों समाज में तनाव
ग्राम नूरनगर में गुर्जर व दलित समाज में पिछले काफी समय से तनाव चल रहा है। इससे पूर्व हुई एक घटना में एक हत्या होने के साथ ही धार्मिक तस्वीरों के अपमान करने को लेकर भी दोनों पक्षों में तनाव हो चुका है। एसएसपी द्वारा गांव में दोनों पक्षों की पंचायत कर उन्हें समझाने के बावजूद दोनों समाज के लोगों में मतभेद दूर नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा कुछ दिनों पूर्व एक कुत्ते पर एक समाज का नाम लिख देने के मामले में दर्ज हुए मुकदमे में भी दोनों पक्षों में कई दिनों तक तनाव बना रहा था। सोमवार को हुई गुर्जर समाज के लोगों के घरों पर लूटपाट की घटना में गांव के ही दलित समाज के युवकों को नामजद करने को लेकर भी गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed