फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हादसे में घायल बालक की मौत, पिता घायल

हादसे में घायल बालक की मौत, पिता घायल

Wed, 29 Aug 2018 12:50 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल बालक की मौत, पिता घायल
मंसूरपुर। हाईवे पर सोमवार को सड़क हदसे में घायल हुए बच्चे की मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में पिता भी घायल हो गया था। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मेरठ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। टाटा मैजिक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

गांव मंसूरपुर निवासी अकबर सोमवार की शाम को अपने सात वर्षीय पुत्र अबूजर को साइकिल पर बैठा कर मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने जा रहा था। नेशनल ह्राईवे पर धोला पुल के पास पीछे से आ रही टाटा मैजिक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इसमें पिता व पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने तुरंत मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल अबूूजर को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोगों ने बालक को मेरठ के मोदीपुरम के ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। सोमवार की देर रात उसकी मौत हो गई। बालक के शव का मेरठ पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। अकबर के रिश्तेदार फारुख ने टाटा मैजिक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


वांछित आरोपी को जेल भेजा
रतनपुरी। पुलिस ने गोकशी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी के कब्जे से एक छुरा भी बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने बताया कि गांव नंगला निवासी रिजवान पुत्र बाबू कई दिनों से गोकशी के मुकदमे में वांछित चल रहा था। मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed