{"_id":"5b8447ea42c792593176cf9f","slug":"191535395818-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण को तमंचे की बट मारी, ग्रामीण घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण को तमंचे की बट मारी, ग्रामीण घायल
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली विवाद में ग्रामीण पर हमला
रतनपुरी/खतौली। गांव कितास में टीटू ने गांव के ही अनिल पुत्र नेपाल सिंह की धान की फसल बटाई पर बो रखी है। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अनिल का भाई सुनील उसके घर आया और टीटू से धान के खेत से कबाड़ उखाड़ने के लिए कहने लगा। टीटू ने कहा कि उसके परिजन अभी रिश्तेदारी में गए हुए हैं। वहां से लौटने के बाद वह कबाड़ उखाड़ देंगे। इसी बात को लेकर सुनील आगबबूला हो गया और उसने टीटू से तुरंत खेत में चलकर कबाड़ उखाड़ने को कहा। काम से इंकार करने पर सुनील ने टीटू पर तमंचे की बट से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। आरोप है कि टीटू को बचाने आई उसकी पत्नी आंचल के साथ भी सुनील ने मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल टीटू को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। घटना के बाद आरोपी सुनील मौके से फरार हो गया। पीड़ित टीटू ने थाने में आरोपी किसान के विरुद्ध तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।