फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बदमाशों ने सेल्समैन से नगदी और बाइक लूटी

बदमाशों ने सेल्समैन से नगदी और बाइक लूटी

Sat, 25 Aug 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने सेल्समैन से नगदी और बाइक लूटी
सिखेड़ा। दिनदहाड़े तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचों से आतंकित कर सेल्समैन से बाइक और तीन हजार की नगदी लूटकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। बदमाश लूटपाट करने केे बाद सेल्समैन को बंधक बनाकर गन्ने के खेत में डाल कर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

गांव जंधेड़ी निवासी प्रवीण पुत्र नरेशपाल बेगरजपुर में रिलायंस के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। शुक्रवार को दो बजे वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से गांव जा रहा था। गांव मोघपुर के जंगल के रास्ते में प्रवीण को तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे दिखकर रोक लिया और उससे बाइक व तीन हजार रुपये की नगदी लूट ली। लूट के बाद बदमाशों ने उसके हाथ पैर बांधकर गन्ने के खेत में डाल दिया तथा मुंह पर टेप लगा दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद सेल्समैन प्रवीण ने पहले दांतों से मुंह पर लगी टेप काटा। इसके बाद हाथों व पैरों में बंधी रस्सी को खोली। किसी तरह से घर पहुंचा और अपने परिजनों को घटनाक्रम बताया। परिजन और पीड़ित थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए भागदौड़ कर घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया था। उसने पुलिस को लूट की घटना की तहरीर दे दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


रंजिश में महिला को पीटा
रतनपुरी। गांव बड़सू निवासी सुभाष चंद सैनी पुत्र संतराम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी भाभी मुखी अपने घर पर पशुओं को चारा डाल रही थी। इसी समय उनके पड़ोस में रहने वाले शिवुमार एवं प्रवीण पुत्रगण इलमचंद और नीशू पुत्र शिवकुमार किसी बात को लेकर अपने छोटे भाई मोहनलाल के साथ मारपीट कर रहे थे। मोहनलाल इन लोगों के चंगुल से बाहर भाग निकला। उसका पीछा करते हुए आरोपियों ने महिला मुखी पर भी हमला कर दिया। हमले में मुखी घायल हो गई। सुभाष चंद ने बताया कि उनका दो वर्ष पूर्व इन आरोपियों से झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश के चलते इन आरोपियों ने हमला किया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed