{"_id":"5b71d79142c7923d2820cfdf","slug":"191534187409-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलरी शॉप से उड़ाई 1.","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वैलरी शॉप से उड़ाई 1.
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वैलरी शॉप से उड़ाई सोने की चेन
मुजफ्फरनगर। भगत सिंह रोड स्थित कटहरा मोचियान मार्केट में ज्वैलरी शॉप से दो बुर्कानशीं महिलाएं सोने की छह चेन का डिब्बा चोरी कर फरार हो गईं। चोरी हुई चेन की कीमत 1.80 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह रोड पर स्थित कटहरा मोचियान मार्केट में मनोज कुमार की ज्वैलरी शॉप है। सराफ ने तहरीर देकर बताया कि रविवार शाम के समय उसने कुछ दुकानदारों को सोने की चेन दिखाने के लिए भेजी थी। वहां से आकर सोने की चेन का एक डिब्बा काउंटर पर रखा हुआ था। पीड़ित के अनुसार इसी दौरान दो बुर्कानशीं महिलाएं दुकान में घुसीं और काउंटर पर रखे सोने की चेन के पूरे डिब्बे को ही पहले तो खोलकर देखा और फिर चुपके से बुर्के के अंदर छिपा लिया, जिसकी सराफ व उसके यहां काम करने वाले कर्मचारियों को भनक तक नहीं लगी। चेन का डिब्बा चोरी कर बुर्कानशीं महिलाएं वहां से फरार हो गईं। शाम दुकान बंद करते समय जब सोने की चेन के डिब्बों का मिलान किया गया तो एक डिब्बा गायब मिला। सराफ के अनुसार इस पर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई तो उसमें बुर्कानशीं महिलाओं की पूरी करतूत कैद पाई गई। पीड़ित ने चोरी हुई सोने की चेन की कीमत 1.80 लाख रुपये बताते हुए घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर महिलाओं की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।