{"_id":"5b5233d04f1c1b61508b473d","slug":"191532113872-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों की तलाश में पहुंची देहरादून पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों की तलाश में पहुंची देहरादून पुलिस
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने के एसआई कुशाल सिंह रावत व मनमोहन कुकरेती बृहस्पतिवार को नई मंडी कोतवाली पहुंचे। यहां आमद कराने के बाद दरोगाओं ने बताया कि उनके यहां एक लूट के बाद हत्या की वारदात हुई थी। उक्त घटना में गांव लखान निवासी जाहिद व गौरव वांछित चल रहे हैं। कुछ समय से उनके शहर में ही नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड पर होने की लोकेशन मिल रही थी। इस पर देहरादून पुलिस ने जांच की तो पता चला कि दोनों आरोपी भोपा रोड पर एक मकान में रंगाई-पुताई का काम कर रहे हैं। देहरादून पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश में स्थानीय पुलिस के साथ भोपा रोड पर दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।
तमंचे-छुरी समेत दबोचे दो युवक
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के एसआई भूपेंद्र सिंह व एसआई अक्षय शर्मा ने सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार देर रात दधेड़ू से पीनना जा रहे रजवाहे की पटरी पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से एक तमंचा-कारतूस व एक छुरी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों शामली के गांव लिलौन निवासी विक्की उर्फ गौतम व हरसौली निवासी सागर बालियान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है।